नगालैंड की पश्चिमी जुकोऊ घाटी में भीषण आग, प्रशासन ने राहत-बचाव अभियान तेज किया

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 12 Dec 2025 03:49 PM
नगालैंड की पश्चिमी जुकोऊ घाटी में भीषण आग, प्रशासन ने राहत-बचाव अभियान तेज किया
ऑडियो सुनें

कोहिमा: नगालैंड के कोहिमा जिले की पश्चिमी जुकोऊ घाटी में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, आग सबसे पहले एक गाइड ने देखी, जिसने तुरंत खोनोमा गांव के अधिकारियों और जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी।

कोहिमा के उपायुक्त बी. हेनोक बुचेम ने तुरंत निगरानी और राहत-बचाव कार्यों के लिए एक विशेष टीम गठित करने का आदेश दिया है। आदेश के मुताबिक, इस अभियान का नेतृत्व सेचूझ्रजुब्जा के उप-खंड अधिकारी (सिविल) इमलियाकुम कर रहे हैं, जिन्हें स्थल पर समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस बहु-एजेंसी टीम में अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी (उत्तर), जिला गृह रक्षी के कमांडेंट, वन विभाग के रेंज अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) कोहिमा के नोडल अधिकारी, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के प्रभारी अधिकारी और पश्चिमी अंगामी युवा संगठन (वेयो) के प्रतिनिधि शामिल हैं।

टीम को निर्देश दिया गया है कि वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का आकलन करे और आग को फैलने से रोकने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करे। प्रभावी समन्वय और निर्णय लेने के लिए क्षेत्रीय टीम से नियमित जानकारी प्राप्त करना अनिवार्य किया गया है।

जुकोऊ घाटी पारिस्थितिक रूप से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है। इससे ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने स्थिति की गंभीरता और त्वरित, समन्वित कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। जुकोऊ घाटी अपने स्वच्छ प्राकृतिक सौंदर्य, ट्रेंिकग मार्गों और समृद्ध जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है।

आग की लपटें कोहिमा जिले के दक्षिणी हिस्से तक फैल गई हैं। घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। आग पर काबू पाने और इसे फैलने से रोकने के प्रयासों की कोहिमा डीडीएमए लगातार निगरानी कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital