चुनाव सुधारों पर तैयार कर रहे हैं दस्तावेज, निर्वाचन आयोग को जल्द सौंपेंगे: कांग्रेस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 19 Dec 2025 08:06 PM
चुनाव सुधारों पर तैयार कर रहे हैं दस्तावेज, निर्वाचन आयोग को जल्द सौंपेंगे: कांग्रेस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि वह चुनाव सुधारों को लेकर दस्तावेज तैयार कर रही है और इसे जल्द ही निर्वाचन आयोग को सौंपा जाएगा. पार्टी महासचिव जयराम रमेश का कहना है कि राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने चुनौती दी थी कि मुख्य विपक्षी दल आयोग को अपने सुझाव दे तो ऐसे में इस चुनौती को स्वीकार किया गया है.

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ”कांग्रेस पार्टी चुनाव सुधार को लेकर एक दस्तावेज तैयार कर रही है और इसे अगले दो-तीन सप्ताह में इसे आयोग को पेश करेंगे. राज्यसभा में नेता सदन ने कह दिया कि हम लोग सुझाव नहीं पेश करते. हम उनकी चुनौती को स्वीकार करते हैं. उनका कहना था, ”हम अपने पहले की सिफारिशों को इस दस्तावेज में शामिल करेंगे, राहुल गांधी ने जो बिंदु उठाए हैं और कई अन्य सुझावों को इसमें समाहित किया जाएगा.” रमेश ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह और नड्डा का यह बयान उचित नहीं है कि विपक्ष ने निर्वाचन आयोग को सुझाव नहीं दिए हैं.

उन्होंने कहा, ”मैं खुद निर्वाचन आयोग को तीन बार पत्र लिख चुका हूं कि ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता वीवीपैट के मुद्दे पर मिलना चाहते हैं, लेकिन मिलने का समय नहीं दिया गया.” राज्यसभा में सदन के नेता नड्डा पिछले दिनों चुनाव सुधार पर हुई चर्चा के दौरान यह आरोप लगाया था कि कांग्रेस सहित विपक्ष ईवीएम और मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर काफी आरोप लगाता रहा है लेकिन उसने कभी निर्वाचन आयोग को चुनाव सुधारों के बारे में कोई सुझाव नहीं दिया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu