नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी आठ महीने बाद गिरफ्तार

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 20 Dec 2025 12:31 PM
नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी आठ महीने बाद गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

बलिया: बलिया जिले में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उससे दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को बिहार के शिवहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। जिला मुख्यालय की शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार घटना के करीब आठ महीने बाद आरोपी युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान बिहार राज्य के शिवहर जिले के शाहपुर गांव निवासी शिवम कुमार पटेल (20) के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर ंिसह ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को बिहार के शिवहर जिले में उसके घर से गिरफ्तार किया गया था और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बलिया कोतवाली क्षेत्र में रहता था और दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता था। उस पर आरोप है कि उसने नौ अप्रैल को 12 वर्षीय लड़की का अपहरण कर उससे बलात्कार किया।

इस मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत पर बलिया शहर कोतवाली में शिवम कुमार पटेल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को उसके घर बिहार के शिवहर जिले के शाहपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital