अनाज से भरी मालगाड़ी का पहली बार कश्मीर पहुंचना एक यादगार पल : उपराज्यपाल सिन्हा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 21 Dec 2025 10:08 PM
अनाज से भरी मालगाड़ी का पहली बार कश्मीर पहुंचना एक यादगार पल : उपराज्यपाल सिन्हा
ऑडियो सुनें

जम्मू. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को भारतीय रेलवे को बधाई दी, जब पहली बार लगभग 1,384 टन चावल लेकर खाद्यान्न मालगाड़ी कश्मीर पहुंची. सिन्हा ने कहा, ”यह नि:संदेह एक बहुत ही यादगार अवसर है और कश्मीर क्षेत्र को राष्ट्रीय माल ढुलाई नेटवर्क से जोड़ने के हमारे लंबे समय से संजोए सपने को साकार करता है.” उत्तर रेलवे के जम्मू डिवीजन ने एक बयान में कहा कि पहली बार, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की 21 बीसीएन डिब्बों वाली खाद्यान्न मालगाड़ी अनाज लेकर रविवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग माल र्टिमनल पर सफलतापूर्वक पहुंची.

उपराज्यपाल ने कहा कि मालगाडि़यों की आवाजाही से पूरे साल प्रतिकूल मौसम की स्थिति के जोखिम के बिना लोगों, उद्यमों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को लाभ होगा और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दबाव भी कम होगा. उपराज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर की आर्थिक प्रगति को देश के तीव्र विकास का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu