विहिप और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 23 Dec 2025 01:31 PM
विहिप और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता बांग्लादेश में साम्प्रदायिकता के विरोध में मंगलवार को यहां पड़ोसी देश के उच्चायोग के बाहर सड़कों पर उतर आए, जिससे उच्च सुरक्षा वाले इस इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गयी।
इससे पहले बांग्लादेश में एक हिन्दू व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना को लेकर विहिप और बजरंग दल के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर उच्चायोग के बाहर सुरक्षा बढ़ायी गयी थी।

इलाके में तीन स्तर पर अवरोधक लगाए गए हैं और पुलिस तथा अर्द्धसैन्य बल की अतिरिक्त टुकड़ियों को तैनात किया गया है। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को रोकने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि वे अवरोधकों पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। प्रदर्शनकारी नारे लगाकर और बैनर व पोस्टर दिखाकर बांग्लादेश सरकार की ंिनदा कर रहे थे। एक तख्ती में लिखा था, ‘हिन्दू रक्त की एक-एक बूंद का हिसाब चाहिए।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital