अजित, शरद पवार ने पुणे के विकास में कलमाडी की भूमिका को सराहा

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 06 Jan 2026 12:16 PM
अजित, शरद पवार ने पुणे के विकास में कलमाडी की भूमिका को सराहा
ऑडियो सुनें

पुणे: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और राकांपा (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाडी के निधन पर शोक व्यक्त किया और पुणे के विकास में उनके योगदान की सराहना की। लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को पुणे में 81 वर्ष की आयु में कलमाडी का निधन हो गया।

वह केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष भी रहे। पुणे के एक प्रमुख राजनीतिक नेता कलमाडी ने कई बार लोकसभा में पुणे का प्रतिनिधित्व किया। अजित पवार ने शोक संदेश में कहा कि कलमाडी ने पुणे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनके निधन से शहर के राजनीतिक, सामाजिक व सांस्कृतिक क्षेत्रों में एक खालीपन पैदा हो गया है।

अजित ने ‘एक्स’ पर लिखा, ह्लकलमाडी ने भारतीय वायुसेना में पायलट के रूप में अपने करियर की शुरूआत की थी और इसके बाद उन्होंने पुणे के राजनीतिक, सांस्कृतिक, खेल और सामाजिक परिप्रेक्ष्य पर गहरी छाप छोड़ी। शहर के विकास में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। पुणे ने एक दिग्गज नेता खो दिया है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने भी ‘एक्स’ पर कलमाडी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
उन्होंने कहा, ह्ल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाडी के निधन के कारण देश ने एक ऐसे दिग्गज नेता को खो दिया है, जो संघर्ष करते हुए आगे बढ़ा था। उन्होंने लंबा सार्वजनिक जीवन जिया। शरद पवार ने कहा, ह्लपुणे महोत्सव और पुणे अंतरराष्ट्रीय मैराथन जैसे पहलों के माध्यम से, उन्होंने पुणे को न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital