वेनेजुएला के राष्ट्रपति को पकड़कर ले जाना अमेरिकी साम्राज्यवाद के अहंकार को दर्शाता है: विजयन

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 07 Jan 2026 01:33 PM
वेनेजुएला के राष्ट्रपति को पकड़कर ले जाना अमेरिकी साम्राज्यवाद के अहंकार को दर्शाता है: विजयन
ऑडियो सुनें

तिरुवनंतपुरम: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को कहा कि वेनेजुएला में हुई अमेरिकी कार्रवाई दुनिया के लोकतांत्रिक देशों के अस्तित्व के लिए एक ह्लखतराह्व है और यह घटना अमेरिकी साम्राज्यवाद के अहंकार व दुस्साहसह्व को दर्शाती है। विजयन ने यहां केरल विधानसभा अंतरराष्ट्रीय पुस्तक महोत्सव (केआईएलबीएफ) के चौथे संस्करण का उद्घाटन करने के बाद हाल में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिकी बलों द्वारा पकड़े जाने की घटना का जिक्र किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक विश्व में ऐसा होना ह्लअभूतपूर्वह्व है और यह अमेरिकी साम्राज्यवाद के अहंकार व दुस्साहस को दर्शाता है, जो पूरी दुनिया के देशों के लिए एक चुनौती है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की ऐसी कार्रवाइयां सिर्फ वेनेजुएला तक सीमित नहीं रहेंगी, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ह्लघमंड के साथह्व यह घोषणा की है कि क्यूबा और ग्रीनलैंड के खिलाफ भी ऐसे ही कदम उठाए जाएंगे। विजयन ने कहा, ह्लयह अमेरिकी साम्राज्यवाद का एक नया दौर है, जिसमें अमेरिका के हितों के साथ नहीं चलने वाले देशों को निशाना बनाकर तबाही की ओर धकेला जा रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital