फर्जी तरीके से परीक्षा पास करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 06 Jul 2022 03:26 PM
फर्जी तरीके से परीक्षा पास करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
ऑडियो सुनें

नोएडा: उत्तर प्रदेश पुलिस में उप- निरीक्षक पद के लिए वर्ष 2021 में हुई परीक्षा में एक अभ्यर्थी के खिलाफ अनुचित संसाधनों का इस्तेमाल करके परीक्षा पास करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड के अधिकारी हाफिजुर्र रहमान की शिकायत पर थाना नॉलेज पार्क में धोखाधड़ी, सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि नवंबर और दिसंबर 2021 में उपनिरीक्षक पद पर भर्ती के लिए आॅनलाइन परीक्षा हुई थी,जिसमें दिल्ली के रहने वाले रंिवद्र ंिसह ने भी परीक्षा दी थी। उन्होंने बताया कि रंिवद्र ंिसह परीक्षा में उत्तीर्ण हो गए थे,बाद में जांच में पता चला था कि रंिवद्र ने आॅनलाइन परीक्षा में अनुचित संसाधनों का इस्तेमाल किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav