
इन दिनों बॉलीवुड में ‘डॉन 3’ को लेकर हुई कंट्रोवर्सी सुर्खियों में है। इस फिल्म को छोड़ने के कारण रणवीर सिंह पर बैन भी लग चुका है। अब खबर है कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान ने डायरेक्टर फरहान अख्तर और रणवीर सिंह में सुलह कराने की कोशिश की है। क्या उनकी कोशिश रंग लाई है और ‘डॉन 3’ को लेकर हुआ विवाद खत्म हो गया है।
भाईजान ने की रणवीर और फरहान से बात
फिल्म ‘डॉन 3’ का विवाद सलमान खान की वजह से खत्म हो सकता है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच सुलह कराने की कोशिश सलमान खान कर रहे हैं। उन्होंने दोनों पक्षों से बात की और उनसे कहा कि वे अपने अपने प्रोजेक्ट्स के फ्यूचर को नुकसान पहुंचाए बिना अपने इश्यूज को सुलझा लें। सलमान खान ने फरहान अख्तर को समझाया कि इंडस्ट्री में दशकों से क्रिएटिव डिफरेंस होना आम बात है। भाईजान ने रणवीर से भी लंबी बातचीत की।
क्या था ‘डॉन 3’ का विवाद?
‘डॉन 3’ को जब रणवीर सिंह ने अचानक छोड़ दिया तो उनके और फरहान अख्तर के बीच का विवाद लगातार बढ़ता गया। मामला फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के पास पहुंचा। फरहान अख्तर ने यहां पर जाकर रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज की।
फरहान ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया गया कि बिल्कुल आखिरी मौके पर यूनिट के शूट के लिए रवाना होने से ठीक तीन हफ्ते पहले रणवीर सिंह ने फिल्म ‘डॉन 3’ से अपना नाम वापस ले लिया। FWICE इस मामले में रणवीर सिंह को तीन नोटिस जारी किए गए लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज को नहीं मिला। ऐसे में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर रणवीर सिंह पर बैन की बात साझा की गई।



