रेखा गुप्ता ने ‘वर्क फ्रॉम होम’ की व्यवस्था संबंधी आदेश वापस लिया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 04 Jul 2026 12:58 PM
रेखा गुप्ता ने ‘वर्क फ्रॉम होम’ की व्यवस्था संबंधी आदेश वापस लिया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भू-राजनीतिक स्थिति सामान्य होने के मद्देनजर सरकारी कार्यालयों के लिए पहले घोषित की गई ‘वर्क फ्रॉम होम’ (घर से कार्यालय का काम करने) और कर्मचारियों के अलग-अलग समय पर कार्यालय आने-जाने की व्यवस्था के आदेश को शनिवार को वापस लेने का निर्देश दिया।

गुप्ता ने मई में ईरान में युद्ध के मद्देनजर ऊर्जा बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मितव्ययिता बरतने के आह्वान के कुछ दिन बाद सरकारी कार्यालयों में सप्ताह में दो दिन ‘वर्क फ्रॉम होम’ का आदेश दिया था। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा, ”अब भू-राजनीतिक स्थिति व्यावहारिक रूप से सामान्य हो गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार और शनिवार को ‘वर्क फ्रॉम होम’ की व्यवस्था वापस लेने को मंजूरी दे दी है।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav