महाराष्ट्र: भारी बारिश के बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और पुराना राजमार्ग पूरी तरह बंद

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 06 Jul 2026 09:59 AM
महाराष्ट्र: भारी बारिश के बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और पुराना राजमार्ग पूरी तरह बंद
ऑडियो सुनें

पुणे/मुंबई: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और मुंबई-पुणे पुराना राजमार्ग भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के बाद सोमवार को बंद कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। प्राधिकारियों ने सुरक्षा ंिचताओं का हवाला देते हुए नागरिकों से अगले आदेश तक पुणे और मुंबई के बीच यात्रा से बचने की अपील की है।

पुलिस ने परामर्श जारी करते हुए कहा कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और पुराने राजमार्ग पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही अगले आदेश तक रोक दी गई है। परामर्श में कहा गया, ”लोगों से अनुरोध है कि अगले निर्देश तक पुणे और मुंबई के बीच यात्रा करने से बचें। जो लोग यात्रा की योजना बना रहे हैं, उन्हें अपनी यात्रा स्थगित करने और सरकारी एजेंसियों द्वारा जारी यातायात परामर्शों का पालन करने की सलाह दी जाती है।” पुलिस ने बताया कि मावल और ताम्हिणी घाट के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है, जिससे पुणे और मुंबई को जोड़ने वाले वैकल्पिक मार्ग भी प्रभावित हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे को एक कंक्रीट का खंभा गिर जाने के बाद ‘कनेंिक्टग ंिलक’ और ‘मिंिसग ंिलक’ खंडों के बीच यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर पानी भर जाने के कारण मुंबई-पुणे पुराने राजमार्ग को बंद कर दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि लोहगढ़ किले के पास पाटन गांव में भूस्खलन हुआ है, जहां प्रभावित इलाके में एक परिवार के फंसे होने की सूचना है।

उन्होंने बताया कि बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा, भारी बारिश को देखते हुए पुणे जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों के लिए अवकाश की घोषणा की है। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के दौरान सोमवार तड़के खोपोली-कुसगाव ‘मिंिसग ंिलक’ की सुरंग-दो के निकास के पास भूस्खलन होने के बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित हो गया।

दो महीने पहले शुरू किया गया मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का ‘मिंिसग ंिलक’ 13 किलोमीटर लंबा बाईपास है। इस मार्ग के बन जाने से अब यात्रा में 25 से 30 मिनट तक कम समय लगता है। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरडीसी) ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियात के तौर पर सोमवार तड़के चार बजे से मार्ग में परिवर्तन किया गया।

निगम ने कहा कि वह राजमार्ग यातायात पुलिस के साथ समन्वय कर स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। साथ ही वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही इस मार्ग से यात्रा करें। पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली से मुंबई जा रहे एक वाहन चालक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वह तड़के चार बजे से लोनावला के पास फंसे हुए हैं, क्योंकि ‘मिंिसग ंिलक’ बंद होने के बाद मुंबई जाने वाले यातायात के लिए मार्ग में परिवर्तन कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, ”मिंिसग ंिलक पर यातायात बंद होने के कारण हमें लोनावला के रास्ते आना पड़ा। अब लोनावला शहर से गुजरने वाले एक्सप्रेसवे के हिस्से में एक के पीछे एक वाहनों की कतार लगी हुई है।” राजमार्ग यातायात पुलिस के नियंत्रण कक्ष के अनुसार, जलजमाव और भूस्खलन के कारण एक्सप्रेसवे के खंडाला घाट खंड पर यातायात बाधित हो गया है।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav