जम्मू : 6,100 से अधिक तीर्थयात्रियों का 10वां जत्था अमरनाथ के लिए रवाना

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 08 Jul 2022 05:19 PM
जम्मू : 6,100 से अधिक तीर्थयात्रियों का 10वां जत्था अमरनाथ के लिए रवाना
ऑडियो सुनें

जम्मू. जम्मू में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 6,100 से अधिक तीर्थयात्रियों का दसवां जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुआ. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच भगवती नगर यात्री निवास से 249 वाहनों के काफिले में कुल 6,159 तीर्थयात्री रवाना हुए. इनमें 4,754 पुरुष, 1,220 महिलाएं, 35 बच्चे, 139 साधु और 12 साध्वी हैं.

अधिकारियों ने कहा कि सबसे पहले 95 वाहनों में सुबह साढ़े तीन बजे भगवती नगर शिविर से 2,037 तीर्थयात्री रवाना हुए. इसके बाद 154 वाहनों का दूसरा काफिला 4,122 तीर्थयात्रियों को लेकर पहलगाम के लिए रवाना हुआ. गत 29 जून से भगवती नगर आधार शिविर से कुल 63,487 तीर्थयात्री घाटी पहुंचे चुके हैं. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 29 जून को तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था..

सालाना 43 दिन की यह यात्रा 30 जून को शुरू हुई थी. अब तक एक लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बर्फ से बने शिवंिलग के दर्शन कर चुके हैं. अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav