जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किए जाने को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किए जाने की मांग के समर्थन में नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कश्मीर के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। पार्टी के झंडे और राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग वाली तख्तियां लेकर प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर संसद और उच्चतम न्यायालय में जताई गई अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने की मांग की।

प्रदर्शन श्रीनगर स्थित नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुख्यालय नवई सुबुह के अलावा अनंतनाग, बारामूला सहित अन्य जिला मुख्यालयों पर भी किए गए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रभावी शासन सुनिश्चित करने और लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किया जाना आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button