प्रसिद्ध अभिनेता शाहरुख खान ने संगीत महोत्सव ‘यूनिफाइड’ की घोषणा की है, जिसका आयोजन 20 मार्च 2027 को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबू धाबी में किया जाएगा। इसमें 15 से अधिक कलाकार प्रस्तुति देंगे। इस महोत्सव में गायक अरिजीत ंिसह, सोनू निगम और करण औजला सहित कई कलाकार शामिल होंगे। खान ने इसका संयोजन किया है और यह अबू धाबी के एतिहाद लाइव में आयोजित होगा।
खान ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की। पोस्ट में कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों की सूची भी साझा की गई। महोत्सव के टिकट डिस्ट्रिक्ट ऐप पर उपलब्ध होंगे। पोस्ट के साथ साझा संदेश में कहा गया, ”पहली बार, 15 से अधिक कलाकार एक असाधारण दिन के लिए एक साथ आ रहे हैं। यूनिफाइड का हिस्सा बनने का मौका न गंवाएं।” कलाकारों की सूची में शाल्मली खोलगड़े, सिमरन चौधरी और डीजे बोह!बी के नाम भी शामिल हैं।
शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘ंिकग’ है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में 2023 की फिल्म ‘पठान’ के बाद शाहरुख और आनंद फिर साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण और शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी होंगी। इसका निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले किया जा रहा है। शाहरुख 2023 में आई फिल्म ‘डंकी’ के बाद किसी फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर नहीं आए हैं। हालांकि, 2025 में रिलीज हुई आर्यन खान की नेटफ्लिक्स सीरीज ‘द बैड्स आॅफ बॉलीवुड’ में उन्होंने अतिथि भूमिका निभाई थी।