ग्वालियर मंदिर हादसा: पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने, गूगल मैप से ‘शॉर्टकट’ लेने संबंधी जांच में जुटी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 19 Oct 2026 02:40 PM
ग्वालियर मंदिर हादसा: पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने, गूगल मैप से ‘शॉर्टकट’ लेने संबंधी जांच में जुटी
ऑडियो सुनें

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में मंदिर के बाहर ट्रक की चपेट में आने से 15 श्रद्धालुओं की मौत के एक दिन बाद पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या चालक शराब के नशे में था या उसने गूगल मैप के जरिए ‘शॉर्टकट’ लेते हुए ट्रक भीड़ में घुसा दिया। यह जानकारी सोमवार को एक अधिकारी ने दी।

यह हादसा 125 साल पुराने शीतला माता मंदिर के बाहर हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गया, जिससे कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हो गए।पु लिस ने बताया कि धान से लदे दो ट्रक कथित तौर पर क्षमता से अधिक माल लेकर ऐसे मार्ग पर करीब सात किलोमीटर तक चले, जहां भारी वाहनों का प्रवेश र्विजत था, और इसी दौरान एक ट्रक मंदिर के पास अनियंत्रित हो गया।

झांसी रोड थाने के कार्यवाहक प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि दिल्ली निवासी 40 वर्षीय ट्रक चालक बिलबाग ंिसह हादसे के बाद फरार हो गया, जो कुछ घंटे बाद सदमे की स्थिति में मंदिर के पास छिपा हुआ मिला। शर्मा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”हमने चालक के खून का नमूना लिया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि प्रतिबंधित मार्ग पर ट्रक ले जाने और दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालुओं को कुचलने के समय वह शराब के नशे में था या नहीं।” उन्होंने बताया कि पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि क्या चालक ने गूगल मैप के जरिए ‘शॉर्टकट’ का इस्तेमाल किया था, जिसके कारण वह मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर पहुंच गया।

ट्रक में 32 टन धान लदा होने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर शर्मा ने कहा कि वाहन का आधिकारिक तौर पर वजन अभी नहीं कराया गया है, हालांकि शुरूआती जांच में उसमें भारी मात्रा में माल लदा होने की पुष्टि हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि भितरवार से पंजाब की ओर जा रहे दोनों ट्रकों के चालक ग्रामीण सड़कों पर रास्ता भटकने के बाद मुख्य राजमार्ग को छोड़कर चीनौर-अमरोड़ मार्ग पर चले गए थे।

अमरोड़ के पास के ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने चालकों को आगाह किया था कि आगे का रास्ता भारी वाहनों के लिए बंद है। हालांकि, चालकों ने आगे बढ़ना जारी रखा। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि चालकों के मुंह से शराब की गंध आ रही थी। खबरों के अनुसार, चीनौर मार्ग पर पुलिस जांच चौकी होने के बावजूद दोनों ट्रक बिना किसी रोक-टोक के मंदिर की ओर बढ़ गए। उस समय अष्टमी के अवसर पर मंदिर में करीब एक लाख श्रद्धालुओं के जुटने का अनुमान था।

सड़क के एक तीखे ढलान के पास संकरी जगह होने पर एक ट्रक रुक गया, जबकि दूसरा ट्रक अनियंत्रित होकर ढलान से नीचे आ गया। इसने सड़क किनारे की दुकानों को तहस-नहस करते हुए श्रद्धालुओं को कुचल दिया और मंदिर के प्रवेश द्वार से जा टकराया। पुलिस के अनुसार, टक्कर से मंदिर के ढांचे का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पांच किशोरों और दो महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि प्रतिबंधों के बावजूद दो भारी वाहन पुलिस जांच चौकियों से गुजरकर श्रद्धालुओं से खचाखच भरे मंदिर तक कैसे पहुंच गए।प्रत्यक्षर्दिशयों ने बताया कि मंदिर के प्र वेश द्वार से टकराने के कारण ट्रक आगे बढ़ने से रुक गया, जिससे खचाखच भरी कतारों में खड़े अन्य श्रद्धालुओं का बचाव हुआ।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav