तेल अवीव से वियना जा रहे विमान को बम की धमकी के बाद बुल्गारिया में उतारा गया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 19 Oct 2026 03:50 PM
तेल अवीव से वियना जा रहे विमान को बम की धमकी के बाद बुल्गारिया में उतारा गया
ऑडियो सुनें

इजराइल के तेल अवीव से वियना जा रहे एक विमान को बम की धमकी मिलने के बाद बुल्गारिया के सोफिया में आपात स्थिति में उतारा गया। बुल्गारिया के सरकारी टेलीविजन ने यह जानकारी दी। बुल्गारिया के राष्ट्रीय टेलीविजन (बीएनटी) ने परिवहन मंत्रालय के एक बयान का हवाला देते हुए बताया कि रविवार शाम वियना जा रहे इस विमान में 51 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे।

 

रिपोर्ट के अनुसार, चालक दल के एक सदस्य ने धमकी मिलने की सूचना दी थी जिसके बाद वायुसेना के एक लड़ाकू विमान ने विमान के उतरने तक उसे सुरक्षा प्रदान की। प्रसारक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। हालांकि, विमानन कंपनी का नाम नहीं बताया गया है। बुल्गारिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एयरबस ए320 को धमकी मिली थी, जिसके बाद लड़ाकू विमान ने उसे सुरक्षा प्रदान की।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav