भारत में नागर विमानन क्षेत्र के लिये ऐतिहासिक समय, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर शुरू : सिंधिया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 31 Mar 2022 06:25 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को लोकसभा को बताया कि 27 मार्च से भारत से विदेशी एयरलाइनों द्वारा प्रत्येक सप्ताह 1783 उड़ानें परिचालित की जायेंगी और घरेलू एयरलाइनें प्रति सप्ताह 1465 उड़ानें संचालित कर रही हैं. लोकसभा में कुछ सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह जानकारी दी.

नागर विमानन मंत्री ने कहा कि भारत में इस वर्ष दो नयी एयरलाइनें शुरू हो रही हैं जिनमें जेट एयरवेज और आकाशा एयर शामिल हैं .
उन्होंने कहा कि 27 मार्च को सभी अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र को उड़ानों के लिये खोल दिया गया हैं. सिंधिया ने कहा कि भारत से विदेशी एयरलाइनों द्वारा प्रत्येक सप्ताह 1783 उड़ानें परिचालित की जायेंगी और घरेलू एयरलाइनें प्रति सप्ताह 1465 उड़ाने चला रही हैं .

उन्होंने कहा कि 20 वर्ष बाद दो नयी एयरलाइनें भारत के आकाश में उड़ान भरेंगी और शुरू में यह छोटे दायरें में होंगी तथा धीरे धीरे इनका विस्तार होगा. मंत्री ने कहा, ‘‘ भारत में नागर विमानन क्षेत्र के लिये यह ऐतिहासिक समय है. ’’’ सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि आम आदमी, हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति हवाई जहाज से यात्रा करे और उड़ान योजना इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu