महाराष्ट्र के औरंगाबाद में मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतरे, चार घंटे बाधित रहा रेल मार्ग

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 02 Apr 2022 06:03 PM
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतरे, चार घंटे बाधित रहा रेल मार्ग
ऑडियो सुनें

औरंगाबाद. महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के दौलताबाद यार्ड में शनिवार सुबह एक मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए जिससे इस मार्ग पर रेल यातायात लगभग चार घंटे तक प्रभावित रहा. एक अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह आठ बजे हुई और चार घंटे बाद ही पटरी पर आवागमन बहाल हो सका. अधिकारी ने कहा कि मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने से प्रभावित दर्जनभर से ज्यादा ट्रेनों के फंसे हुए यात्रियों को निकालने के लिए दक्षिण मध्य रेलवे ने जालना-मुंबई और जालना-पुणे मार्ग पर विशेष ट्रेन चलाई.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news