भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच आधा घंटा देर से शुरू होगा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 06 Oct 2022 12:46 PM
भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच आधा घंटा देर से शुरू होगा
ऑडियो सुनें

लखनऊ: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच गुरुवार को यहां बारिश के कारण आधा घंटा देरी से शुरू होगा। यहां पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है और मैच के दौरान भी बारिश होने की संभावना है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्वीट किया ,‘‘बारिश के कारण देरी। शुरुआती निरीक्षण के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में वनडे मैच का समय आधे घंटे आगे बढ़ा दिया गया है।’’ मैच अब दोपहर बाद दो बजे शुरू होगा जबकि टॉस एक बजे के बजाय एक बजकर 30 मिनट पर होगा। बारिश के कारण भारतीय टीम बुधवार को वैकल्पिक अभ्यास सत्र में भी भाग नहीं ले पाई थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav