सलमान खान जल्द ही ‘बिग बॉस16’ की शूटिंग शुरू करेंगे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 27 Oct 2022 01:06 PM
सलमान खान जल्द ही ‘बिग बॉस16’ की शूटिंग शुरू करेंगे
ऑडियो सुनें

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान डेंगू से उबर गए हैं और जल्द ही वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस16’ की शूंिटग फिर शुरू करेंगे। अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने यह जानकारी दी। सलमान (56) 2010 से रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ की मेजबानी कर रहे हैं। पिछले सप्ताह उन्हें डेंगू हो गया था और इसलिए वह शो के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड की शूंिटग नहीं कर पाए थे।

सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ वह ठीक हो रहे हैं। अभी थोड़ी कमजोरी है, लेकिन डेंगू से उबर गए हैं।’’ कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले इस शो से जुड़े सूत्र ने बताया कि अभिनेता बृहस्पतिवार को ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड की शूंिटग करेंगे।

सूत्र ने कहा, ‘‘ प्रोगांिमग टीम को बताया गया है कि सलमान शुक्रवार व शनिवार के एपिसोड के लिए आज दोपहर को शूंिटग करेंगे। इस एपिसोड में कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी फिल्म ‘फोन भूत’ का प्रचार करते नजर आएंगे।’’ सलमान की गैर-हाजिरी में फिल्मनिर्माता करण जौहर ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड की मेजबानी कर रहे थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav