इ्स्तांबुल में विस्फोट, कई के मरने की आशंका, 11 जख्मी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 13 Nov 2022 09:09 PM
इ्स्तांबुल में विस्फोट, कई के मरने की आशंका, 11 जख्मी
ऑडियो सुनें

इस्तांबुल. तुर्किये में इस्तांबुल के भीड़-भाड़ वाले इस्तिकलाल एवेन्यू में रविवार को भीषण विस्फोट हुआ. घटना में कई लोगों के मारे जाने और जख्मी होने की खबर है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है. इस्तांबुल के गवर्नर अली येरलीकाया ने ट्विटर पर बताया कि विस्फोट स्थानीय समयनुसार शाम चार बजकर 20 पर हुआ और घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है और कई जख्मी हुए हैं. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने लोग हताहत हुए हैं. विस्फोट का कारण अभी साफ नहीं है.

आॅनलाइन पोस्ट की गई वीडियो में दिख रहा है कि आग की लपटें निकल रही हैं और फिर जोर का धमाका हुआ, राहगीर मुड़े और भागने लगे. अन्य फुटेज में दिख रहा है कि एम्बुलेंस, दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंच गई है. सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि इलाके में दुकानों को बंद कर दिया गया है.

प्रसारक ‘सीएनएन तुर्क’ ने कहा कि 11 लोग जख्मी हुए हैं. एवेन्यू भीड़-भाड़ वाला मार्ग है जो स्थानीय लोगों और सैलानियों में लोकप्रिय है. यहां पर कई दुकानें और रेस्तरां हैं. तुर्किये में 2015 से 2017 के बीच कई बार विस्फोट हुए थे जिनका संबंध इस्लामिक स्टेट और गैर कानूनी कुर्दिश समूहों से है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu