पुलिस जवान ने खुद को गोली मारी, मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 14 Nov 2022 05:46 PM
पुलिस जवान ने खुद को गोली मारी, मौत
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में एक सहायक आरक्षक ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के धनोरा थाने में पदस्थ सहायक आरक्षक सजन ठाकुर (35) रविवार को जब अपने बैरक में था तब रात करीब सवा दस बजे उसने खुद को गोली मार ली.

उनके अनुसार गोली की आवाज सुनकर जब अन्य जवान मौके पर पहुंचे तब उन्होंने ठाकुर को खून से लथपथ देखा और उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ठाकुर जिले के बहमनी गांव का निवासी था और उसके परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है.

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि ठाकुर पिछले कुछ समय परिवार में तनाव के कारण परेशान था, हालांकि आत्महत्या के कारणों के संबंध सही जानकारी नहीं मिली है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu