कुवैत में सात कैदियों को मृत्युदंड दिया गया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 16 Nov 2022 08:14 PM
कुवैत में सात कैदियों को मृत्युदंड दिया गया…
ऑडियो सुनें

दुबई: कुवैत ने हत्या के जुर्म में सात कैदियों को बुधवार को मृत्युदंड दे दिया। सरकारी समाचार एजेंसी ‘कूना’ (केयूएनए) की खबर के मुताबिक, जिन लोगों को मृत्युदंड दिया गया है वे सभी हत्या और अन्य आरोपों में दोषी ठहराए गए थे। खबर के मुताबिक, जिन लोगों को मौत की सजÞा दी गई है उनमें कुवैत के तीन पुरुष और एक महिला, सीरिया और पाकिस्तान का एक-एक पुरुष और इथोपिया की एक महिला शामिल है।

कुवैत ने कहा कि उन्हें मौत की सजÞा केंद्रीय कारागार में दी गई है। हालांकि उसने यह नहीं बताया कि उन्हें किस तरह से मृत्युदंड दिया गया है। देश में कैदी को मौत की सजÞा देने के लिए फांसी दी जाती है। हालांकि वह मृत्युदंड देने के लिए गोली भी मारते है।
कुवैत के लोक अभियोजक ने एक बयान में कहा, ‘‘ उन्होंने पीड़ितों को इस दुनिया में उनके सबसे पवित्र अधिकारों से वंचित किया था, जो जीवन का अधिकार है।’’ कुवैत में 2017 के बाद किसी को भी मृत्युदंड नहीं दिया गया था। उस साल सात लोगों को मौत की सजÞा दी गई थी जिनमें सत्तारूढ़ परिवार का एक सदस्य भी शामिल था।

कुवैत में मौत की सजÞा पर अमल होना दुलर्भ है। यूरोपीय संघ (ईयू) ने मौत की सजÞा दिए जाने की आलोचना की है। उसने कहा कि देश में यूरोपीय आयोग के अधिकारी मार्गाराइटिस सचियानास की यात्रा के वक्त इन्हें मृत्युदंड दिया गया है। ईयू ने एक बयान में मृत्युदंड दिए जाने के चलन को खत्म करने का आ’’ान किया है।

सचियानास ने अलग से बयान जारी कर चेताया कि इसका, कुवैत को ईयू की वीजÞा मुक्त सूची में डालने की चर्चा पर प्रभाव पड़ेगा।
यूरोपीय संसद में कुवैतियों और पड़ोसी कतर के लोगों को ईयू से जुड़े देशों में बिना वीजÞा के प्रवेश देने के प्रस्ताव पर बृहस्पतिवार को मतदान है। ईयू ने ब्रसेल्स में कुवैत के राजदूत को भी तलब किया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav