विश्व कप में एक और उलटफेर, मोरक्को ने बेल्जियम को 2-0 से हराया

दोहा. मोरक्को ने रविवार को यहां विश्व कप में एक और उलटफेर करते हुए बेल्जियम को 2-0 से हरा दिया. इस हार से 2018 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम पर ग्रुप चरण में बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. स्थानापन्न अब्देलहामिद साबिरी ने 73वें मिनट में मोरक्को के लिये पहला गोल दागा. टीम के लिये दूसरा गोल जकारिया अबोखलाल ने स्टॉपेज टाइम में किया.

ब्राजील के बाद दुनिया की दूसरी रैंंिकग की टीम बेल्जियम ने इससे पहले विश्व कप में पिछले सात ग्रुप मैच जीते थे. यह मोरक्को की 1998 के बाद विश्व कप में पहली और कुल तीसरी जीत है. बेल्जियम अगर मोरक्को को हरा देती तो वह गत चैम्पियन फ्रांस के साथ नॉकआउट चरण में क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन जाती. बेल्जियम को अब ग्रुप के अपने अंतिम मैच में 2018 के फाइनल में पहुंची क्रोएशिया से भिड़ना है जबकि मोरक्को का सामना कनाडा से होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button