‘पुष्पा : द राइज’ रूस में आठ दिसंबर को होगी रिलीज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 28 Nov 2022 06:08 PM
‘पुष्पा : द राइज’ रूस में आठ दिसंबर को होगी रिलीज
ऑडियो सुनें

मुंबई. अखिल भारतीय स्तर पर दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा : द राइज’ आठ दिसंबर को रूस में रिलीज होगी. फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को यह घोषणा की. रूस में आयोजित होने वाले भारतीय फिल्म महोत्सव के हिस्से के रूप में अभिनेता अल्लू अर्जुन की इस फिल्म का रूसी भाषा में प्रीमियर मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग में क्रमश: एक दिसंबर और तीन दिसंबर को होगा.

‘पुष्पा : द राइज’ फिल्म के साथ एक दिसंबर को फिल्म महोत्सव के गाला के पांचवें संस्करण की शुरुआत होगी. अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, निर्देशक सुकुमार बांद्रेड्डी और निर्माता रवि शंकर मास्को के ओशिनिया शॉंिपग सेंटर में होने वाले इस समारोह में शामिल होंगे. छह दिसंबर तक चलने वाला भारतीय फिल्म महोत्सव रूस के 24 शहरों में आयोजित किया जाएगा. छह दिवसीय इस फिल्म महोत्सव में ‘आरआरआर’, ‘माई नेम इज खान’, ‘दंगल’, ‘वॉर’ और ‘डिस्को डांसर’ जैसी अन्य भारतीय फिल्में भी दिखाई जाएंगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu