अली फजल ने ‘मिर्जापुर 3’ की शूटिंग पूरी की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 05 Dec 2022 06:27 PM
अली फजल ने ‘मिर्जापुर 3’ की शूटिंग पूरी की
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता अली फजल का कहना है कि उन्होंने लोकप्रिय अपराध ड्रामा सीरीज ‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन की शूटिंग पूरी कर ली है. प्राइम वीडियो के शो में गैंगस्टर गुड्डू पंडित की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने रविवार रात यह जानकारी इंस्टाग्राम पर साझा की.

‘मिर्जापुर’ के सीजन तीन की यात्रा को अलग बताते हुए, अली ने श्रृंखला के कलाकारों और अन्य सदस्यों को उनके प्यार और कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद दिया. गुरमीत सिंह के निर्देशन वाली इस सीरीज का पहला सीजन 2018 में आया था जबकि दूसरा सीजन 2020 में आया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu