ईशान किशन दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी, सचिन-रोहित से आगे निकले

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 10 Dec 2022 03:24 PM
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली. ईशान किशन (Ishan Kishan) ने अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया है. उन्होंने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में (IND vs BAN) दोहरा शतक लगाया. वे अभी 24 साल के हैं. वे सबसे कम उम्र और सबसे कम मैच में यह कारनामा करने वाले खिलाड़ी बने.

वे 126 गेंद पर यहां तक पहुंचे. 23 चौके और 9 छक्के लगाए. इससे पहले भारत की ओर से पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग वनडे में दोहरा शतक लगा चुके हैं. यानी ईशान ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बैटर बने. टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में 0-2 से पीछे है. ऐसे में क्लीन स्वीप से बचने के लिए उसे यह मैच हर हाल में जीतना होगा.

भारत की ओर से वनडे का पहला दोहरा शतक 24 फरवरी 2010 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सचिन तेंदुलकर ने लगाया था. वे 147 गेंद पर 200 रन बनाक नाबाद रहे थे. 25 चौके और 3 छक्के लगाए थे. फिर वीरेंद्र सहवाग ने 8 दिसंबर 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसा किया था. उन्होंने इंदौर में खेले गए मैच में 149 गेंद पर 219 रन बनाए थे. 25 शतक और 7 अर्धशतक लगाया था.

रोहित ने 3 बार किया ऐसा
टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा वनडे में 3 दोहरा शतक लगा चुके हैं. वे ऐसा करने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं. उन्होंने पहला दोहरा शतक 2 नवंबर 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा था. बेंगलुरु में उन्होंने 158 गेंद में 209 रन बनाए थे. 12 चौके और 16 छक्के लगाए थे. फिर 13 नवंबर 2014 को श्रीलंका के खिलाफ 264 रन और 13 दिसंबर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 208 रन बनाए थे. वे वनडे में सबसे अधिक पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav