अमिताभ बच्चन ने ‘‘कौन बनेगा करोड़पति 14’’ की शूटिंग पूरी की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 15 Dec 2022 06:32 PM
अमिताभ बच्चन ने ‘‘कौन बनेगा करोड़पति 14’’ की शूटिंग पूरी की
ऑडियो सुनें

मुंबई. महानायक अमिताभ बच्चन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उन्होंने लोकप्रिय रियलिटी शो ‘‘कौन बनेगा करोड़पति’’ के 14वें सीजन की शूटिंग पूरी कर ली है. बच्चन ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर इसकी जानकारी दी. साथ ही उन्होंने लंबे समय से चले आ रहे इस कार्यक्रम के सेट की कई तस्वीरें भी साझा कीं.

80 वर्षीय अभिनेता ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘‘शो का आखिरी दिन और उन लोगों को बधाई जो केबीसी को बनाने के लिए इतनी मेहनत करते हैं…एक विदाई या एक अलविदा. उम्मीद है कि अगले साल फिर से वापस आऊंगा.’’ केबीसी-14 का प्रसारण अगस्त में सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर शुरू हुआ था, जो इस महीने के अंत में समाप्त हो जाएगा. साल 2000 में केबीसी की शुरुआत से बच्चन इसकी मेजबानी कर रहे हैं. इस बीच केवल 2007 में सुपरस्टार शाहरुख खान ने इसकी मेजबानी की थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu