सुपरमैन के रूप में नहीं लौटूंगा : हेनरी कैविल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 15 Dec 2022 07:07 PM
सुपरमैन के रूप में नहीं लौटूंगा : हेनरी कैविल
ऑडियो सुनें

लॉस एंजिलिस. हॉलीवुड अभिनेता हेनरी कैविल ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह आगामी डीसी फिल्मों में सुपरमैन के रूप में वापसी नहीं करेंगे. यह खबर सुपरमैन के रूप में हेनरी कैविल की वापसी की घोषणा के लगभग दो महीने बाद आई है. कैविल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में अपनी सुपरमैन की भूमिका से प्रस्थान की पुष्टि की.

अभिनेता ने लिखा, ‘‘आखिरकार, मैं सुपरमैन के रूप में नहीं लौटूंगा. स्टूडियो द्वारा अक्टूबर में मेरी वापसी की घोषणा करने के बाद, काम शुरू होने से पहले ही यह खबर बिल्कुल भी आसान नहीं है, लेकिन यही जीवन है.’’ कैविल अंतिम बार 2017 की फिल्म ‘जस्टिस लीग’ में सुपरमैन के रूप में दिखाई दिए थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu