अर्जेंटीना ने 36 साल बाद जीता विश्व कप, पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को हराया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 18 Dec 2022 11:32 PM
अर्जेंटीना ने 36 साल बाद जीता विश्व कप, पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को हराया
ऑडियो सुनें

लुसैल. कतर में विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया. वह 36 साल बाद विश्व कप जीतने में सफल रहा है. उसने 1978 और 1986 के बाद अब तीसरी बार खिताब को अपने नाम कर लिया है. निर्धारित 90 मिनट तक मुकाबला 2-2 की बराबरी पर रहने के बाद एक्स्ट्रा टाइम में मैच पहुंच गया. वहां लियोनल मेसी ने एक गोल कर अर्जेंटीना को 3-2 से आगे कर दिया, लेकिन किलियन एम्बाप्पे के मन में कुछ और ही था. उन्होंने 117वें मिनट में गोल कर मैच को 3-3 की बराबरी पर ला दिया. इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने मैच को अपने नाम कर लिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu