दंपति, तीन बच्चों की हत्या करने के दोषी दो लोगों को उम्रकैद…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 21 Dec 2022 12:01 PM
दंपति, तीन बच्चों की हत्या करने के दोषी दो लोगों को उम्रकैद…
ऑडियो सुनें

बरेली: बरेली जिले में छह साल पहले हाफिजगंज क्षेत्र के तिगरा गांव में एक किसान दंपति और उनके तीन बच्चों की हत्या के मामले में यहां की एक अदालत ने आरोपी दो लोगों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष के वकील ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वकील रीतराम राजपूत ने बताया कि 12 सितंबर 2016 को हाफिजगंज थाना क्षेत्र के तिगरा गांव में सुच्चा ंिसह उनकी पत्नी जसप्रीत कौर और उनके तीन बच्चों की हत्या कर दी गई थी। ंिसह की मां बलजीत कौर ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में कहा गया था कि बलजीत कौर के बेटे सुच्चा ंिसह का पारिवारिक संपत्ति और जमीन को लेकर भाइयों से झगड़ा चल रहा था। उसने पश्चिम बंगाल की एक महिला से शादी कर उसका नाम जसप्रीत कौर रख लिया था।

राजपूत ने बताया कि फरवरी 2016 में सुच्चा ंिसह ने अपनी पत्नी जसप्रीत कौर की ओर से अदालत के जरिये अपने भाई कश्मीर ंिसह और बहनोई जोगेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। बाद में, सुच्चा ंिसह ने अपने वकील के जरिये कश्मीर ंिसह और जोगेंद्र से दुष्कर्म के मामले में गवाही नहीं देने के एवज में एक लाख रुपये ले लिये थे। इसके बावजूद उसने दोनों के खिलाफ गवाही दे दी। इससे सुच्चा ंिसह और कश्मीर ंिसह के बीच तनाव काफी बढ़ गया था।

उन्होंने बताया कि 12 सितंबर 2016 को रात में कश्मीर ंिसह और जोगेंद्र ने सुच्चा ंिसह उसकी पत्नी जसप्रीत कौर और उसके तीन बच्चों की तलवार से वार कर हत्या कर दी थी। राजपूत ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश हरेंद्र बहादुर ंिसह ने मंगलवार शाम सुच्चा ंिसह के भाई कश्मीर ंिसह और बहनोई जोगेंद्र ंिसह को उम्रकैद की सजा सुनाई।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav