विभिन्न राज्यों का दौरा करके विश्व कप ट्रॉफी ओडिशा लौटी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 25 Dec 2022 07:24 PM
विभिन्न राज्यों का दौरा करके विश्व कप ट्रॉफी ओडिशा लौटी
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. देश के 13 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश का दौरा करने के बाद पुरूष हॉकी विश्व कप की ट्रॉफी ओडिशा लौट आई है जहां अगले महीने टूर्नामेंट होना है . बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ट्रॉफी के पहुंचने पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए थे . सुबह 11 . 30 पर अधिकारी ट्रॉफी को लेकर पहुंचे जिनका स्वागत पारंपरिक परिधान में नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए महिलाओं और बच्चों ने किया .

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ट्रॉफी को लेकर हवाई अड्डे से बाहर आये और राज्य के खेलमंत्री तुषारकांति बहेड़ा को सौंपा.
इससे पहले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट करके प्रदेश के लोगों से ट्रॉफी का भव्य स्वागत करने का अनुरोध किया था. उन्होंने लिखा था ,‘‘ ओडिशा के लिये यह गर्व का पल है कि हम लगातार दूसरी बार विश्व कप की मेजबानी कर रहे हैं . अब पूरे प्रदेश में ट्रॉफी के स्वागत में शामिल हो जाइये .’’ ओडिशा में 2018 में भी पुरूष हॉकी विश्व कप खेला गया था . इस बार टूर्नामेंट भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 से 29 जनवरी के बीच होगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu