पीएम नेतन्याहू की भारतीय मूल की मित्र को ‘प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार’

यरुशलम. इस साल के लिए घोषित प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार (पीबीएसए) के 21 प्राप्तकर्ताओं में एक विख्यात शेफ, रेस्तरां मालिक, उद्यमी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा की करीबी दोस्त रीना विनोद पुष्कर्णा भी शामिल हैं.

प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के दौरान प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है. यह सम्मेलन आठ से 10 जनवरी के बीच मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित होगा. पुरस्कारों की घोषणा सोमवार को की गई थी. रीना भारत-इजराइल व्यापार और सांस्कृतिक क्षेत्र में एक प्रमुख हस्ती हैं.

वह उस प्रभावशाली टीम का हिस्सा थीं, जिसने 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजराइल दौरे पर व्यंजन तैयार किए थे. एक भारतीय सेना अधिकारी पिता और एक इराकी-यहूदी माँ के घर 1958 में जन्मी, रीना 1983 में पति विनोद के साथ इजराइल चली गईं, जब भारत और इजÞराइल के बीच पूर्ण राजनयिक संबंध नहीं थे.

रीना ने कहा, ‘‘मुझे अपनी विरासत पर गर्व है. मेरा प्रयास लोगों को जोड़ने का रहा है और इस प्रक्रिया में मैं भारत और इजराइल के बीच मजबूत संबंधों के विकास में सभी मील के पत्थर की गवाह भी रही हूं.’’ बात 1980 के दशक में है, जब इजÞराइल में राज कपूर की फिल्मों के कुछ ंिहदी गानों के अलावा भारत के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं थी तब रीना ने ‘तंदूरी’ नाम से तेल अवीव में एक रेस्तरां खोलने का फैसला किया.

जल्द ही, उनके रेस्तरां में प्रसिद्ध भारतीय ‘संगीत संयोजक’ जुबिन मेहता, अभिनेता सोफिया लोरेन, पूर्व इजराइली प्रधानमंत्री यित्जाक राबिन और राष्ट्रपति शिमोन पेरेज जैसी हस्तियों का आना-जाना लगा रहा. नेतन्याहू दम्पति पहली बार रीना के रेस्टोरेंट में ‘डेट’ के लिए भी गए थे. तब से, युगल न केवल भारतीय व्यंजनों के प्रशंसक रहे हैं, बल्कि वे अच्छे दोस्त भी बन गए.

नेतन्याहू ने जुलाई 2017 में प्रधानमंत्री मोदी की इजÞराइल की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान ट्वीट किया, ‘‘लगभग 30 साल पहले मैं अपनी पत्नी सारा के साथ तेल अवीव में एक भारतीय रेस्तरां में डेट पर गया था. कल मैंने उसी रेस्तरां की मालिक रीना पुष्कर्णा से एक अलग तरह के डेट के लिए भोजन तैयार करने के लिए कहा – एक भोजन भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ.’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button