मनोरंजन आईफा अवार्ड्स रणवीर आईफा अवार्ड्स समारोह में प्रस्तुति देंगे रणवीर सिंह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 13 Apr 2022 06:04 PM
मनोरंजन आईफा अवार्ड्स रणवीर आईफा अवार्ड्स समारोह में प्रस्तुति देंगे रणवीर सिंह
ऑडियो सुनें

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह आईफा अवार्ड्स समारोह के 22वें संस्करण में अपनी प्रस्तुति देंगे. समारोह के आयोजनकर्ताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी. इस बार का बहुप्रतीक्षित आईफा समारोह अबू धाबी के यास द्वीप में 20 और 21 मई को आयोजित होगा. सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल समारोह के प्रस्तोता होंगे.

अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) ने एक बयान जारी कर यह घोषणा की. यास द्वीप के ब्रांड एंबेसडर रणवीर ने कहा कि वह एक ऐसी प्रस्तुति के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बेहद रोमांचित हैं जो बहुत ही विशेष होगी. रणवीर के अलावा वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही भी आईफा अवार्ड्स समारोह में अपनी प्रस्तुति देंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu