तेलुगु हिट फिल्म ‘अखंड’ का हिंदी संस्करण 20 जनवरी को सिनेमाघरों में होगा रिलीज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 17 Jan 2023 06:37 PM
ऑडियो सुनें

मुम्बई. अभिनेता नंदमूरी बालकृष्ण की सुपरहिट तेलुगु फिल्म ‘अखंड’ का हिंदी संस्करण सिनेमाघरों में 20 जनवरी को रिलीज होगा. फिल्म के निर्माताओं ने मंगलवार को इसकी घोषणा की है.

बोयापति श्रीनू द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म दिसंबर 2021 में तेलुगु में रिलीजÞ हुई थी. फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर 120 करोड़ रुपये से भी अधिक की कमाई की है. इस फिल्म में प्रज्ञा जायसवाल, जगपति बाबू और श्रीकांत हैं और बालकृष्ण ने दोहरी भूमिका निभाई है. इस फिल्म के हिंदी संस्करण का निर्माण साजिद कुरैशी ने किया है. ”सिम्हा” और ”लीजेंड” के बाद ”अखंड” में तीसरी बार बोयापति श्रीनू और बालकृष्ण साथ नजर आएंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu