IPL 2020: अग्रवाल और धवन की पारियों के दम पर पंजाब किंग्स का विशाल स्कोर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 19 Jun 2023 09:46 PM
IPL 2020: अग्रवाल और धवन की पारियों के दम पर पंजाब किंग्स का विशाल स्कोर
ऑडियो सुनें

पुणे. कप्तान मयंक अग्रवाल और अनुभवी शिखर धवन के अर्धशतकों की मदद से पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के मैच में पांच विकेट पर 198 रन बनाये. पंजाब किंग्स ने शुरू ही से आक्रामक तेवर अपनाते हुए दस ओवर में ही 97 रन जोड़ डाले हालांकि जसप्रीत बुमराह की उम्दा गेंदबाजी के दम पर मुंबई ने उन्हें 200 रन के पार पहुंचने नहीं दिया.

बुमराह ने लियाम लिंिवगस्टोन को आउट करके रनगति पर अंकुश लगाया . आखिरी दस ओवर में 99 रन बने. इस मैच से पहले खराब फॉर्म में चल रहे अग्रवाल ने 32 गेंद में 52 रन बनाये जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल थे . धवन को क्रीज पर जमने में समय लगा लेकिन बाद में उन्होंने तेजी से रन बनाये . वह 50 गेंद में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 70 रन बनाकर आउट हुए.

मुंबई के घरेलू गेंदबाज बासिल थम्पी ने चार ओवर में 47 रन देकर दो और मुरूगन अश्विन ने 34 रन देकर एक विकेट लिया . अग्रवाल आफ साइड पर पड़ती गेंदों को बखूबी खेलते हैं लेकिन यह जानते हुए भी थम्पी और टायमल मिल्स ने उन्हें फुललैंग्थ गेंदें डाली.

धवन ने आईपीएल में अपना 45वां अर्धशतक थम्पी को बेहतरीन शॉट खेलकर पूरा किया . बाद में हालांकि थम्पी ने ही धवन को पवेलियन भेजा . आखिरी ओवरों में जितेश शर्मा ने 15 गेंद में नाबाद 30 रन बनाये जिसमें जयदेव उनादकट के डाले 18वें ओवर में 24 रन शामिल हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu