भारत पुरुष हॉकी विश्व कप के क्रॉसओवर मैच में न्यूजीलैंड से हार कर हुआ बाहर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 22 Jan 2023 09:58 PM
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. भारत एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप में रविवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रॉसओवर मैच के पेनल्टी शूटआउट में 4-5 से हारकर खिताब की दौड़ से बाहर हो गया. नियमित समय में यह मुकाबला 3-3 की बराबरी पर छूटा था. विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज भारतीय टीम ने अपने स्तर के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी और शुरुआती हाफ में एक समय 2-0 की बढ़त हासिल करने के बाद  न्यूजीलैंड को वापसी का मौका दे दिया.

भारत के लिए ललित उपाध्याय (17वें मिनट), सुखजीत सिंह (24वें) और वरुण कुमार (40वें मिनट) ने गोल किये. न्यूजीलैंड के लिए सैम लेन (28वें) ने मैदानी गोल किया जबकि केन रसेल ने 43वें और सीन फिंडले (49वें) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला.
क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड के सामने अब मौजूदा विश्व चैंपियन बेल्जियम की चुनौती होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu