एअर इंडिया एक्सप्रेस का मस्कट जा रहा विमान तकनीकी खामी के बाद वापस लौटा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 23 Jan 2023 06:11 PM
ऑडियो सुनें

तिरुवनंतपुरम. तिरुवनंतपुरम से ओमान के मस्कट जा रहा, एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान कम्प्यूटर प्रणाली में तकनीकी खामी आने के कारण उड़ान भरने के तुरंत बाद सुरक्षित लौट आया. एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि विमान में सवार 105 यात्रियों को दोपहर एक बजे के बाद एक अन्य उड़ान से मस्कट भेजा गया.

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से सुबह साढ़े आठ बजे उड़ान भरने वाला विमान आईएक्स 549 सुबह नौ बजकर 17 मिनट पर यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लौट आया. विमान के एक पायलट ने तकनीकी खामी देखी थी. एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने उड़ान के तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लौटने के बाद सुबह बताया था, ‘‘सभी 105 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं.’’ उन्होंने बताया था कि एअरलाइन यात्रियों के लिए एक अन्य विमान की व्यवस्था की गयी है और सभी यात्रियों का अच्छी तरह ख्याल रखा गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu