स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश हेतु भारी मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा निर्णय

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 14 Apr 2022 05:47 PM
स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश हेतु भारी मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा निर्णय
ऑडियो सुनें

रायपुर. स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर प्रवेश हेतु भारी मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश हेतु सीटें बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद स्वामी आत्मानंद स्कूल की कक्षाओं में 50 विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु आदेश जारी कर दिया गया है. इन स्कूलों में अब तक प्रत्येक कक्षा में 40 बच्चों को प्रवेश दिया जाता था.

उल्लेखनीय है कि राज्य में संचालित 171 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को देखते हुए कक्षा 01 से 12वीं हेतु बच्चों को प्रवेश दिलाने हेतु नागरिकों में जबरदस्त उत्साह है. नागरिकों के मांग और भारी उत्साह को देखते हुए प्रत्येक कक्षा में दस सीटंे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा शिक्षा सत्र 2022-23 में प्रत्येक कक्षा में 40 के स्थान पर 50 विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु निर्देश जारी कर दिए है.

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के रूप में अभिनव प्रयास प्रारंभ किया है. इसका उद्देश्य राज्य के गरीब से गरीब बच्चे को भी निजी स्कूलों की तरह अच्छी सुविधाएं दिलाते हुए अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कर उन्हें भावी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में अवसरों की असमानता को दूर किया जा सके और शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ावा दिया जा सकें.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu