अनुराग बसु की ‘मेट्रो… इन दिनों’ दिसंबर में होगी रिलीज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 30 Jan 2023 07:45 PM
ऑडियो सुनें

मुंबई. निर्देशक अनुराग बसु की आगामी फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ आठ दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. निर्माताओं ने सोमवार को इसकी घोषणा की. ‘‘ प्रेमी जोड़ों की दिल को छू लेने वाली कहानियों’’ के संकलन के रूप में तैयार की गई इस हिंदी फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख जैसे कलाकार हैं.

‘मेट्रो… इन दिनों’ आधुनिक समय के परिदृश्य के साथ खट्टे-मीठे रिश्तों की कहानियों को दर्शाती है और जल्द ही इसकी शूंिटग शुरू होगी. आगामी फिल्म का शीर्षक स्पष्ट रूप से बसु की 2007 की फिल्म ‘लाइफ इन ए… मेट्रो’ के लोकप्रिय गीत ‘इन दिनों’ से लिया गया है, जो बसु और उनके दोस्त, संगीतकार प्रीतम के बीच बेहतर तालमेल का प्रतीक है. दोनों ने ‘गैंगस्टर’, ‘लाइफ इन ए… मेट्रो’, ‘बर्फी’, ‘जग्गा जासूस’ और ‘लूडो’ जैसी फिल्मों में काम किया है. टी-सीरीज, अनुराग बसु प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से प्रस्तुत ‘मेट्रो… इन दिनों’ का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु एवं तानी बसु ने किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu