पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ब्रिटेन में ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट ऑनर’ से किया गया सम्मानित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 31 Jan 2023 08:27 PM
ऑडियो सुनें

लंदन. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में योगदान देने के लिए हाल में ‘इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स’ ने लंदन में ‘‘लाइफटाइम अचीवमेंट ऑनर’ से सम्मानित किया है. उन्हें इस पुरस्कार से नयी दिल्ली में नवाजा जाएगा. पिछले हफ्ते एक कार्यक्रम में इस सम्मान की घोषणा की गई. ‘नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड एलुमनी यूनियन यूनाइटेड ंिकगडम’ (एनआईएसएयू-यूके) बाद की एक तारीख पर नयी दिल्ली में डॉ सिंह को इससे नवाजेगा.

एनआईएसएयू-यूके द्वारा ‘इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स’ ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग (डीआईटी) और ‘ब्रिटिश काउंसिल इन इंडिया के सहयोग से ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों में शिक्षा हासिल कर जीवन में उपलब्धि हासिल करने वाले भारतीय विद्यार्थियों को दिया जाता है. ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट ऑनर’ ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालयों में डॉ सिंह के योगदान को रेखांकित करता है.
डॉ सिंह ने अपने लिखित संदेश में कहा, ‘‘ मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं जो खासकर बहुत ही सार्थक है, क्योंकि यह युवाओं द्वारा दिया गया है जो हमारे देश और इन दोनों देशों के बीच संबंधों के भविष्य हैं.’’

साल 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे 90 वर्षीय सिंह ने कहा, ‘‘ भारत और ब्रिटेन के रिश्तों को हमारी शैक्षणिक साझेदारी ने वास्तव में परिभाषित किया है. हमारे देश के संस्थापक महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, डॉ भीमराव आम्बेडकर, सरदार पटेल और कई अन्य ने ब्रिटेन में पढ़ाई की है तथा वे महान नेता बने और एक ऐसी धरोहर छोड़ गए, जो भारत और दुनिया को लगातार प्रेरित कर रही है. बीते वर्षों में कई भारतीय विद्यार्थियों को ब्रिटेन में पढ़ाई करने का मौका मिला है.’’ भारत की आजÞादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में, पहली बार विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले 75 लोगों को ‘इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स’ से, जबकि कुछ लोगों को ‘आउटस्टैंंिडग अचीवर्स’ से सम्मानित किया गया है.

भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक लॉर्ड करण बिलिमोरिया को 25 जनवरी को आयोजित समारोह में ‘लिंिवग लीजेंड ऑनर’ (सम्मान) से नवाजÞा गया. एनआईएसएयू यूके के संरक्षक बिलिमोरिया ने कहा कि जिन लोगों को सम्मानित किया गया है वे जीवंत सेतु हैं और उनकी उपलब्धियों ने ब्रिटेन और भारत में लोगों को प्रेरित किया है. ब्रिटेन में विपक्षी लेबर पार्टी के सांसद वीरेंद्र शर्मा को भी ‘लिंिवग लीजेंड ऑनर’ से नवाजÞा गया.

शर्मा ने कहा कि भारत और ब्रिटेन स्वाभाविक रूप से सहयोगी और दोस्त हैं. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्ते कभी शोषण पर आधारित थे, लेकिन अब यह समानता पर आधारित हैं. ‘आउट स्टैंडिग अचीवर्स’ से नवाजÞे गए लोगों में बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला और भारतीय महिला फुटबॉल टीम की गोलकीपर अदिति चौहान शामिल हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu