तुर्किये, सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19,300 के पार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 09 Feb 2023 09:02 PM
ऑडियो सुनें

अंकारा. तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से प्रभावित क्षेत्र में ढहे घरों के मलबे से और शव निकाले जाने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 19,300 से अधिक हो गई है. तुर्किये और सीरिया में आए भूकंप के तीन दिन बाद बेघर हो चुके हजारों लोग एक शिविर के पास एकत्र हो गए और कड़ाके की ठंड में भोजन और पानी के लिए चिल्लाने लगे. इस बीच, राहतकर्मी मलबे के ढेर में दबी ंिजदगी तलाशने में जुटे रहे तथा हादसे में जीवित बचे कई और लोगों को आज निकाल लिया गया.

तुर्किये के अंताक्या शहर में बड़ी संख्या में लोग बच्चों के कोट और अन्य सामान बांट रहे एक ट्रक के आगे मदद के लिए दौड़ पड़े.
समाचार एजेंसी आईएचए ने बताया कि अंताक्या शहर में रात भर काम करने वाले आपातकालीन कर्मचारियों ने एक इमारत के खंडहर से हेजल गनेर नाम की एक लड़की को बचाया तथा लड़की के पिता सोनेर गनेर को भी बचा लिया गया. जैसे ही सोनेर को एम्बुलेंस में ले जाया जाने लगा, बचाव दल ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी जीवित है और वे उसे इलाज के लिए उसी फील्ड अस्पताल में ले जा रहे हैं.

अपनी बेहद कमजोर आवाज में सोनेर ने बचावदल के र्किमयों से कहा, ‘‘मैं आप सभी से प्यार करता हूं.’’ डीएचए समाचार एजेंसी ने बताया कि अंताक्या के पूर्व में स्थित दियारबाकिर में बचाव दल ने एक घायल महिला को सुबह एक ढही हुई इमारत से जीवित निकाल लिया. महिला के बगल में तीन लोग हालांकि मलबे में मृत पाए गए. इस बीच, भूकंप के बाद से विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तर-पश्चिमी सीरिया में बृहस्पतिवार की सुबह संयुक्त राष्ट्र का एक सहायता ट्रक तुर्किये से पहुंचा.

भूकंप से जान-माल को हुए नुकसान के बीच लाखों लोग बेघर भी हो गए हैं. अंताक्या में सेरप अर्सलान नाम की एक महिला रोते हुए उस इमारत के मलबे को देख रही थी जिसके नीचे उसकी मां और भाई दबे हुए हैं. सेरप ने कहा कि यहां भारी मलबे को हटाने के लिए तंत्र ने बुधवार से काम शुरू किया है.

सरकार की प्रतिक्रिया के बेहद धीमी होने को लेकर आलोचनाओं के बीच राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन का बृहस्पतिवार को भूकंप प्रभावित प्रांत गाजियांतेप, ओस्मानिया और किलिस का दौरा करने का कार्यक्रम है. एर्दोआन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके देश में मरने वालों की संख्या 16,100 से अधिक हो गई है जबकि 64,000 से अधिक घायल हुए हैं.

सीरिया में 3,100 से अधिक लोगों के मारे जाने और पांच हजार से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना मिली है. बचावर्किमयों ने क्षतिग्रस्त घरों के मलबों में जीवित बचे लोगों की तलाश जारी रखी है. तुर्किये की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि 1,10,000 से अधिक बचावकर्मी अब अभियान में हिस्सा ले रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu