असम में अलकायदा से जुड़े छह संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 16 Apr 2022 06:02 PM
असम में अलकायदा से जुड़े छह संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

बारपेटा (असम). असम के बारपेटा में छह संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया जिनके बांग्लादेश स्थित अलकायदा नेटवर्क से संबंध हैं। पुलिस अधीक्षक अमिताव सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार को हावली में ‘अलकायदा इन इंडियन सब कंटीनेंट’ (एक्यूआईएस) के साथ संबंध रखने वाले छह संदिग्धो को पकड़ा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमने छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया हैं जिनके बारे में एक जिहादी ने सूचना दी थी। उस जिहादी को चार मार्च को गिरफ्तार किया गया था।’’ सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार छह लोग बारपेटा के निवासी हैं और उनका संबंध एक्यूआईएस के सदस्य मोहम्मद सुमन उर्फ सैफुल इस्लाम उर्फ हारून राशिद से हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news