दो आफ स्पिनरों को एक साथ उतारना सही नहीं था: इयान हीली

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 10 Feb 2023 12:03 PM
ऑडियो सुनें

मेलबर्न: आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर इयान हीली दो आफ स्पिनरों नाथन लियोन और टॉड मरफी को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में एक साथ उतारने के टीम प्रबंधन के फैसले पर हैरान हैं क्योंकि इससे टीम के पास स्पिन में विविधता नहीं रह गई। भारत ने पहले टेस्ट के पहले दिन आस्ट्रेलिया को 177 रन पर आउट कर दिया । रंिवद्र जडेजा ने पांच विकेट लिये ।

हीली ने ‘सेन रेडियो’ से कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि चयन सही नहीं हुआ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मरफी बहुत अच्छा गेंदबाज है लेकिन एश्टोन एगर और मिच स्वेपसन जैसे गेंदबाजों को बेंच पर रखना सही नहीं था।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हमें गेंदबाजी में और विविधता और अनुभव की जरूरत थी । हमें बायें हाथ का स्पिनर (एगर) या लेग स्पिनर चाहिये था जिसकी कमी मार्नस लाबुशेन पूरी कर देता या स्वेपसन को टीम में शामिल करना चाहिये था।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav