सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग: सोनू सूद, बॉबी देओल और रितेश देशमुख तथा सुनील शेट्टी जैसे कलाकार बल्लेबाजी का हुनर दिखाएंगे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 11 Feb 2023 06:30 PM
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ वासियों एक बार फिर क्रिकेट मैच का आनंद लेगें, इस बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लगभग 100 से फिल्मकार रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेलते हुए नजर आएंगे। यह पहला मौका होगा जब फिल्मी कलाकार बड़ी संख्या में यहां आ रहे है और इसका श्रेय सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग की टीम भोजपुरी दबंग को जाता है जिन्होंने अपने रांची के होम ग्राउंड को छोड़कर रायपुर को चुना है।

सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का आगाज 18 फरवरी को रायपुर से होगा, इस दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे और 19 फरवरी को भी दो मुकाबला होगा। टूर्नामेंट का फायनला मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा। पूरा टूर्नामेंट टी20 फार्मेंट में खेला जाएगा और सोमवार से पेटीएम के माध्यम से टिकट खरीदा जा सकता है और कुछ शासकीय स्कूलों के बच्चों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। मैच का प्रसारण जी गंगा पर लाइव होगा।

उक्त जानकारी देते हुए भोजपुरी दबंग के ओनर आनंद विहारी यादव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि रायपुरियंस के साथी ही पूरे छत्तीसगढ़वासियों के लिए यह पहला मौका होगा जब रील लाइफ के एक्टरों को रियल लाइफ में टी20 क्रिकेट खेलते हुए वे अपनी आंखों से देखेंगे। 18 व 19 फरवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से रात को 11 बजे तक दो-दो मैच होंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav