कराची: पुलिस प्रमुख के कार्यालय पर हमला, पांच पाकिस्तानी तालिबानी आतंकवादी मारे गए

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 18 Feb 2023 11:27 AM
ऑडियो सुनें

कराची: पाकिस्तान के सबसे अधिक आबादी वाले शहर कराची में पुलिस प्रमुख के कार्यालय पर हमला करने वाले तहरीक-ए-तालिबान (पाकिस्तान) के पांच आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया और कार्यालय पर फिर से नियंत्रण कर लिया। पांच मंजिला इमारत को फिर से नियंत्रण में लेने के लिए लगभग चार घंटे तक चला अभियान शुक्रवार रात करीब 10 बजकर 50 मिनट पर समाप्त हुआ। टीटीपी आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई भारी गोलीबारी में दो पुलिस कांस्टेबल, एक रेंजर्स कर्मी और एक आम नागरिक सहित चार अन्य लोगों की भी मौत हो गई।

एक वरिष्ठ सुरक्षा सूत्र ने कहा कि अभियान के दौरान पांच आतंकवादी मारे गए। उन्होंने कहा कि तीन आतंकवादी गोलीबारी के दौरान मारे गए जबकि दो ने खुद को बम विस्फोट करके उड़ा लिया जिससे इमारत के एक तल को भी कुछ नुकसान पहुंचा। ंिसध सरकार के प्रवक्ता मुर्तजा वहाब ने ट्विटर पर कहा कि वह इसकी पुष्टि कर सकते हैं कि कराची पुलिस कार्यालय (केपीओ) की इमारत को फिर से नियंत्रण में ले लिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया।’’

उन्होंने कहा कि दो पुलिसर्किमयों, रेंजर का एक कर्मी और एक आम नागरिक सहित चार अन्य लोग की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए। हमला करने वाले और इमारत में घुसने वाले आतंकवादियों की संख्या को लेकर विरोधाभासी सूचना हैं, लेकिन पुलिस सूत्रों ने उनकी संख्या आठ बताई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘भवन पर नियंत्रण करने के बाद अब तलाशी अभियान चलाया जा रहा है जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पहचान की प्रक्रिया अब भी जारी है, हम यह बता सकें कि वास्तव में कितने आतंकवादियों ने इमारत पर हमला किया, इसमें कुछ समय लगेगा।’’

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी (डीआईजी दक्षिण) इरफान बलूच ने कहा कि उन्हें दो कार मिलीं जिनके दरवाजे खुले हुए थे, एक कार इमारत के पीछे के प्रवेश द्वार पर और दूसरी सामने की तरफ थी जिसमें शुक्रवार शाम करीब सात बजकर 10 मिनट पर आतंकवादी आए थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav