शीर्ष भारतीय पहलवानों ने फिर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट से हटने का किया फैसला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 20 Feb 2023 05:14 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. शीर्ष भारतीय पहलवानों ने बड़ी प्रतियोगिताओं ने हटना जारी रखा है और अब विनेश फोगाट तथा बजरंग पूनिया जैसे पहलवानों ने दूसरी रैंंिकग सीरीज इब्राहिम-मुस्तफा टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है. यह एक महीने में दूसरा मौका है जब विनेश, बजरंग, रवि दहिया, दीपक पूनिया, अंशु मलिक, संगीता फोगाट और संगीता मोर ने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है. इस टूर्नामेंट का आयोजन मिस्र के एलेक्सांद्रिया में 23 से 26 फरवरी तक होना है.

ये शीर्ष पहलवान इससे पूर्व जागरेब ओपन से यह कहकर हट गए थे कि वे प्रतियोगिता के लिए तैयार नहीं हैं. भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) का कामकाज देख रही दिग्गज महिला मुक्केबाज एमसी मेरीकोम की अगुआई वाली निगरानी समिति ने इस टूर्नामेंट के लिए 27 भारतीय पहलवानों के दल को स्वीकृति दी है. यह प्रतियोगिता सीनियर एशियाई चैंपियनशिप 2023 और सीनियर विश्व चैंपियनशिप 2023 में बेहतर वरीयता के लिए रैंंिकग अंक हासिल करने के इरादे से महत्वपूर्ण होगी.

भारतीय टीम में नौ फ्रीस्टाइल पहलवान, आठ महिला पहलवान और 10 ग्रीको रोमन पहलवानों को जगह मिली है. इसके अलावा 16 कोच और सहयोगी स्टाफ टीम का हिस्सा हैं. टीम में जगह पाने वाले 27 पहलवानों में से तीन टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) में शामिल अंशु (67 किग्रा, ग्रीको रोमन), भटेरी (65 किग्रा, महिला) और सुजीत (65 किग्रा, फ्रीस्टाइल) हैं.

मेरीकोम ने बयान में कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि खेल और खिलाड़ियों को नुकसान नहीं हो और अधिक से अधिक पहलवानों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव मिले जिससे कि उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा का मौका मिले.’’ अब तक विश्व चैंपियनशिप के नौ मौजूदा और पूर्व स्वर्ण पदक विजेताओं ने दूसरी रैंंिकग सीरीज के लिए पंजीकरण कराया है.
जनवरी में जंतर-मंतर में तीन दिवसीय धरने के दौरान पहलवानों ने कहा था कि वे डब्ल्यूएफआई को भंग करने और उसके प्रमुख बृजभूषण शरण ंिसह को बर्खास्त किए जाने तक किसी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे.

टीम इस प्रकार है:

ग्रीको रोमन: मनजीत (55 किग्रा), विक्रम कुरादे (60 किग्रा), करणजीत(67 किग्रा), नितिन (63 किग्रा), अंशु (67 किग्रा), अंकित गूलिया (72 किग्रा), साजन (77 किग्रा), रोहित दहिया (82 किग्रा), नंिरदर चीमा (97 किग्रा), नवीन (130 किग्रा).

महिला: महिला: सुषमा शौकीन (55 किग्रा), सीटो (57 किग्रा), सिमरन (59 किग्रा), सुमित्रा (62 किग्रा), भटेरी (65 किग्रा), राधिका (68 किग्रा), रीतिका (72 किग्रा) और किरण (76 किग्रा).

फ्रीस्टाइल: उदित (57 किग्रा), पंकज (61 किग्रा), सुजीत (65 किग्रा), सागर जागलान (74 किग्रा), प्रदीप (79 किग्रा), जोंटी कुमार (86 किग्रा), पृथ्वीराज पाटिल (92 किग्रा), साहिल (97 किग्रा) और दिनेश (125 किग्रा).

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu