‘जय संतोषी मां’ फिल्म में अभिनय से चर्चित अभिनेत्री बेला बोस का निधन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 21 Feb 2023 07:20 PM
ऑडियो सुनें

मुंबई. ‘‘जय संतोषी मां’’, ‘‘बंदिनी’’ और ‘‘प्रोफेसर’’ सरीखी फिल्मों में अभिनय के लिए र्चिचत अभिनेत्री व नृत्यांगना बेला बोस का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनके प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. प्रवक्ता ने कहा कि सोमवार को वाशी में एमजीएम अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने के बाद बोस का निधन हो गया. परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में मंगलवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया.

प्रशिक्षित मणिपुरी नृत्यांगना, राज्य स्तर की तैराक और कुशल चित्रकार बोस ने राज कपूर की 1959 में आई फिल्म “मैं नशे में हूं” से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने 200 से अधिक हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की भारतीय फिल्मों में अभिनय किया.
बोस ने वर्षों तक कई फिल्मों में नृत्यांगना और सहायक अभिनेत्री के तौर पर काम किया. इनमें “चित्रलेखा”, “अनीता”, “शिकार” और “सौ दिन सास के” फिल्म शामिल हैं. उन्होंने अभिनेता व फिल्मकार आशीष कुमार से विवाह किया था. उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu