सानिया ने दुबई में हार के साथ अपने करियर का अंत किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 21 Feb 2023 09:11 PM
ऑडियो सुनें

दुबई. भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने मंगलवार को यहां डब्ल्यूटीए दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पहले दौर में अपनी अमेरिकी जोड़ीदार मैडिसन कीज के साथ सीधे सेटों में हारकर अपने चमकदार करियर का अंत किया. सानिया और कीज की जोड़ी रूस की वेरोनिका कुदेरमेतोवा और ल्यूडमिला सैमसोनोवा से ठीक एक घंटे तक चले मैच में 4-6, 0-6 से हार गईं. वेरोनिका एकल में 11वें और युगल रैंंिकग में पांचवें नंबर पर हैं जबकि ल्यूडमिला युगल में 13वें स्थान पर हैं.

छत्तीस वर्षीय सानिया 2003 में पेशेवर बनी थी. उन्होंने अपने करियर में छह ग्रैंडस्लैम खिताब जीते जिनमें तीन महिला युगल और इतने ही मिश्रित युगल के खिताब शामिल है. महिला युगल में उन्होंने अपने तीनों ग्रैंडस्लैम खिताब मार्टिना ंिहगिस के साथ मिलकर जीते. अपने तीन मिश्रित युगल ग्रैंडस्लैम खिताब में से दो खिताब उन्होंने हमवतन महेश भूपति (2009 में आॅस्ट्रेलियाई ओपन और 2012 में फ्रेंच ओपन) के साथ मिलकर जीते. उन्होंने ब्रूनो सोरेस के साथ मिलकर अमेरिकी ओपन का खिताब जीता था.

दुबई ओपन में दोनों टीमों ने शुरू में एक दूसरे की र्सिवस तोड़ी जिससे एक समय स्कोर 4-4 से बराबरी पर था. इसके बाद हालांकि रूसी जोड़ी ने सानिया और कीज की र्सिवस तोड़ी और फिर अपनी र्सिवस बचाकर पहला सेट अपने नाम किया. सानिया और उनकी जोड़ीदार ने दूसरे सेट के शुरू में ही अपनी र्सिवस गंवा दी और इसके बाद वापसी करने में नाकाम रही.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu