महिला T20 विश्व कप: मूनी का अर्धशतक, आस्ट्रेलिया ने बनाये चार विकेट पर 172 रन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 23 Feb 2023 08:13 PM
ऑडियो सुनें

केपटाउन. आस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी (54 रन) के अर्धशतक की बदौलत गुरूवार को यहां आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ चार विकेट पर 172 रन का स्कोर खड़ा किया. मूनी ने 37 गेंद की पारी के दौरान सात चौके और एक छक्का लगाया. उनके अलावा कप्तान मेग लैंिनग ने नाबाद 49 रन और एशले गार्डनर ने 31 रन का योगदान दिया. भारत के लिये शिखा पांडे ने 32 रन देकर दो विकेट झटके जबकि दीप्ति शर्मा और राधा यादव ने एक एक विकेट लिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu